एसिडिटी में क्या क्या तकलीफ होती है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 14:06

सीने और गले में लगातार जलन, सूखी खांसी, पेट फूलना, सांसों में बदबू, खट्‌टी डकार, कभी-कभी उल्टी होना, उल्टी में अम्ल या खट्‌टे पदार्थ का निकलना जैसी समस्याएं एसिडिटी के कारण होने लगती हैं। अगर एसिडिटी लंबे समय से है तो इससे पेट में छाले या सूजन हो सकती है।

एसिडिटी के लक्षण (Symptoms of Acidity)

वैसे तो एसिडिटी का मूल लक्षण पेट में गैस पैदा होना होता है, लेकिन इसके सिवा और भी लक्षण होते हैं जो आम होता है-

सीने में जलन जो भोजन करने के बाद कुछ घंटो तक लगातार रहती है।
खट्टी डकारों का आना कई बार डकार के साथ खाने का भी गले तक आता है।
अत्यधिक डकार आना और मुँह का स्वाद कड़वा होना
पेट फूलना
मिचलाहट होना एवं उल्टी आना
गले में घरघराहट होना
साँस लेते समय दुर्गन्ध आना
सिर और पेट में दर्द
बैचेनी होना और हिचकी आना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info